बालों का रूखापन हम कुछ घरेलू नुस्खे से दूर कर सकते है। बिना डैमेज की परवाह किए। क्यू कि ये घरेलू नुस्खे आपको बालो के रूखे पन से छुटकारा देगे।
१) मैथी
४ चमच मैथी का पाउडर ले और उसमे एक चमच नींबू का रस , एक केले को उसमे मसल ले। इस पेस्ट को अपने बालो पे लगाए। और सूखने के बाद बाल धो लें। इसे बाल मुलायम, सिल्की, और चमकदार होगे। और बालों का रूखापन भी दूर होगा।
मैथी के पाउडर को दही मे पेस्ट बना के बालों मे लगाए। और एक घंटे बाद धो दे। बाल मुलायम और सिल्की हो जायेगे। बालों का रूखापन भी दूर हो जायेगा।
२) प्याज
प्याज़ बालों के लिए सबसे फ़ायदे कारक है। अगर आप के बाल बहोत अधिक गिर रहे है तोह आप अपने बालों मे प्याज का रस लगाए। उसे बालों का झड़ना बंद हो जाएगा। और बालों का रूखापन भी दूर हो जायेगा। बाल मुलायम और घने हो जायेगे।
३) अंडा
अंडा का सफेद वाला हिस्सा और दही को मिक्स कर के पेस्ट बनाए। अंडे मे बहोत ज्यादा प्रोटीन होता है। जो बालों के लिए बहुत अच्छा है और दही बाल के डैमेज को दूर करता है।इस पेस्ट को बाल मे लगाए
और आधा पोना घंटा मे धो दे। बाल मुलायम हो जायेगे और उनका रूखापन भी दूर हो जायेगा।
४) दूध और शहद
अपने बालों के अनुसार दूध ले और फिर उसमे २से ३चमच शहद मिलाए और इसे अपने बालों पे लगाए। एक घंटे रहने दे फिर पहले ठंडे पानी से धो ले उसके बाद शैम्पू कर ले। बाल मुलायम और सिल्की हो जायेगे।
५) नारियल का दूध
नारियल के दूध मे भरपूर मात्रा मे प्रोटीन और फैट होता है जो बालों के लिए बहोत ही फायदे कारक है। आप नारियल के दूध को तेल की तरह बाल मे लगा ले। फिर थोड़े समय बाद धो लें। इसे आपके बाल मॉइश्चराइज हो जायेगे। साथ ही साथ मुलायम भी हो जायेगे।
६) पपीता
पपीता बालों के लिए बहुत ही अच्छा है।अगर आपको डेंड्रफ की तकलीफ है या फिर बाल झड़ने की भी तोह ये हेयर पैक लगाए पपीते को छिलके के साथ पीस ले फिर उसमे दही मिक्स कर के बालों मे लगाए। आधा पोना घंटा रहने दे। फिर बाल धो ले बाल मुलायम और सिल्की हो जायेगे।
७) नारियल पानी
नारियल पानी मे कच्चा बेसन मिलाए और एक अच्छा पेस्ट बनाए जिसे आप अपने बालों मे आसानी से लगा ले। अपने बालों पे इसका इस्तेमाल दो बार करे। बालो का रूखा पन दूर होगा।
ये सारे नुस्खे घरेलू तरीकों से आप आसानी से घर पे ट्राय करे और कमेंट कर के बताए ये जानकारी आपके काम मे आई या नही।
#healthandbeauty#skincare#beauty#healthylifestyle#health#makeup#naturalbeauty#aayurved
हैल्थ और ब्यूटी से रिलेटेड कोई भी जानकारी चाहिए तोह प्लीज कमेंट करे।
इस पोस्ट को लाइक एंड शेयर करना ना भूले।
फॉलो इंस्टाग्राम पे@healthandbeauty.in
My youtube channel
https://youtube.com/channel/UCHLbMMsZyO8_bX-EWGErKQQ
My blog@healthandnaturalbeautyinhindi.blogspot.com
Disclaimer:
यहां पे सारी जानकारी आपके ज्ञान के लिए हे अगर आप को कोई बीमारी है तो पहले अपने डॉक्टर से संपर्क करे ।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें