सर्दी और फ्लू से बचने के ७ घरेलू नुस्खे।

बारिश का मौसम आ चुका है। और मौसम का रूख बिलकुल बदल चुका है। गर्मी मे एक चीज का बड़ा आराम रहता है और वो हे आसानी से सर्दी या फ्लू नही पकड़ता किसी को भी। जबकि अब मौसम ठंडा हो चुका है। और ये मौसम भी बड़ा सुहाना लग रहा है। सिर्फ एक चीज की तकलीफ हो रही है की लोगो को सर्दी और फ्लू बहुत ही आसानी से पकड़ रहा है।

कितने लोग सर्दी की एलोपैथी दवाएं लेते हैं। पर मेरी दादी कहती हे की हमे कभी भी सर्दी या फ्लू की दवाई नही लेनी चाहिए कुछ घरेलू नुस्खे है जो आराम देगे और सर्दी अपने समय पे धीरे धीरे ठीक होने दो। क्यों की उनके अनुसार शरीर का जो कचरा है वो सर्दी और फ्लू के माध्यम से निकल जाता हे। जिसे हमे कई बीमारियां नहीं होती।

तोह पेश है ७ घरेलू नुस्खे सर्दी और फ्लू दूर करने के।

१) अदरक
सर्दी का रामबाण उपाय या औषधि है। अदरक की चाय बना के पिए। आराम मिल जायेगा।
अदरक का रस और शहद मिलाकर खाएं उसे भी सर्दी से छुटकारा मिलता है।
चाय नही बना पा रहे। अदरक को पानी मे उबाल के पिलो।

२) भाप ले।
सुबह और शाम को पानी गरम कर के उसमे विक्स डालकर भाप ले। नाक खुल जायेगी और सर्दी से राहत भी मिलेगी।

३) मैथी
मैथी मे सर्दी और फ्लू से लड़ने के एंटी ऑक्सीडेंट गुण होते। जो सर्दी और फ्लू को ठीक करने मे काफी मददगार साबित होते है।
अगर गले मे खराश है तो आप मेथी को पानी मे उबाल कर कुन कुने पानी से गार्गल करे।
मैथी के पाउडर,निबू, और शहद का मिक्सचर बना के रख ले। सुबह और शाम इसका सेवन करें। सर्दी और फ्लू से छुटकारा मिलेगा।
४) सूप
आप चिकन या वेजीटेबल कोई सा भी सूप पी सकते है। इसे आपका शरीर हाइड्रेट रहेगा और जिसे आपको सर्दी, गले मे खरास, या फिर गले के दर्द से राहत मिलेगी।

५) लौंग
लौंग के इस्तेमाल से सर्दी मे आराम मिलता है। लौंग का काढ़ा बनाकर पीए। उसे जुकाम ठीक होगा।
लौंग के तेल मे शक्कर मिला कर खाने से भी सर्दी और जुकाम से आराम मिलेगा।
पानी मे लॉन्ग डालकर उबाल लें। फिर उस पानी को ठंडा कर के पी ले। सर्दी और फ्लू मे आराम मिलेगा।

६) शहद
शहद मे बहुत सारे एंटी बेक्ट्रोलियल गुण होते है जो जुकाम ठीक करने के लिए कारगर है।
शहद और नींबू को पानी मे डालकर पीने से गले का दर्द दूर होगा।
शहद और सौंठ को मिक्स कर के उस पेस्ट को खाने से भी सर्दी ठीक होगी।

७) हाइड्रेट रखे अपनी बॉडी को।
अगर आप अपनी बॉडी को हाइड्रेट रखेगे तोह उसे सर्दी और फ्लू के समय ज्यादा तकलीफ नहीं होगी। जितना हो सके अदरक का पानी, हर्बल चाय, फलों का ज्यूस, गरम पानी पीते रहे। इसे आपका ब्लड सर्कुलेशन बढ़ेगा और सर्दी, फ्लू जल्दी ठीक हो जायेगे।

मौसम बदल चुका है लेकिन आप अपनी सावधानी से अपना ध्यान रख के इन छोटी मोटी बीमारियो से बच सकते हो।

हैल्थ और ब्यूटी से रिलेटेड कोई भी जानकारी चाहिए तोह प्लीज कमेंट करे।
इस पोस्ट को लाइक एंड शेयर करना ना भूले।

फॉलो इंस्टाग्राम पे@healthandbeauty.in

My youtube channel
https://youtube.com/channel/UCHLbMMsZyO8_bX-EWGErKQQ

My blog@healthandnaturalbeautyinhindi.blogspot.com

Disclaimer:
यहां पे सारी जानकारी आपके ज्ञान के लिए हे अगर आप को कोई बीमारी है तो पहले अपने डॉक्टर से संपर्क करे ।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नॉर्मल डिलीवरी?? क्या खाएं??? जिसे प्रसव आसानी से हो जाएं????

प्रेगनेंसी ये एक ऐसा सफ़र है जो हर औरत की जिंदगी मे बहोत महत्व रखता है जिस मे वो बहोत सारी इमोशनल और फिजिकल चेंज से गुजरती है इसमें एक टेंशन...