हम जैसे ही देखते वो दो लाइन प्रेगनेंसी किट पे हम उसी पल समझ जाते हैं की हा हम तैयार है और हम एक पेरेंट्स की तरह ये सफर शुरू कर रहे।
प्रेगनेंसी ये एक ऐसा सफर है जिसमे हम मानसिक रूप और शारीरिक रूप से बदल जाता है। ये जर्नी एक ऐसी हे जो आपको जिंदगी के वो एक्सपीरियंस महसूस कराएगी जो आपने पहले कभी भी महसूस नहीं किए।
प्रेगनेंसी के दौरान हमे दो लोगो का खाना खाना पड़ता है
क्यू की वो नन्ही सी जान हमारे जरिए खाना खाता है और अपना पोषण करता है। उस दौरान हमारी डाइट बढ़ जाती है तोह जाहिर सी बात है हमारा वजन भी बढ़ेगा। जो बहोत ही आम बात है और जो एक हेल्थी बेबी के लिए बहोत जरूरी भी है।
स्ट्रगल तब शुरू होता है जब डिलीवरी के बाद हम हमारे शरीर को देखते है। जो अब बिल्कुल भी पहले जैसा नहीं रहा है। स्ट्रेच मार्क्स, बढ़ा हुआ वजन, हेयर लॉस और भी बहोत सारी तकलीफ़ हमे होती है।
स्ट्रेच मार्क्स दूर करने के लिए पढ़े_https://gharkaupachar.blogspot.com/2021/08/blog-post_4.html?m=1
प्रेगनेंसी के बाद वजन कम करने के कुछ घरेलू नुस्खे है। जिसे आप घर पे ट्राय कर सकते हैऔर इफेक्टिव रिजल्ट देख सकते है।
१) ज्यादा से ज्यादा ब्रेस्टफीडिंग कराए।
प्रेगनेंसी के बाद ज्यादातर महिलाएं बहोत जल्दी फॉर्मूला मिल्क सुरु कर देती है अपने बच्चो को। लेकिन अगर आप वजन कम करना चाहती है। तोह जितना हो सके उतना ब्रेस्ट फीडिंग कराए। ब्रेस्ट फीडिंग के दौरान चर्बी बर्न होती है। जो आपके वजन कम करने मे बहुत मदद करता है।
इसलिए जितना हो सके उतना ब्रेस्ट फीडिंग कराए वजन कम करने के लिए।
२) अपनी डाइट मे संतुलन रखे।
प्रेगनेंसी के बाद जब हम हमारे बड़े हुए वजन को देखते हैं तोह हम सोचते है हम कितना जल्दी जिम ज्वाइन कर के वेट कम कर ले। हम खाना कम कर देते है। डाइट मे अगर हम कम खायेगे तोह हमारे बच्चे को जरूरी पोषण कैसे मिलेगा।
इसलिए जितना हो सके सब कुछ खाए पर अपनी डाइट को संतुलन मे रखे एक साथ बहोत सारा ना खाए। थोड़ा थोड़ा खाएं भले बार बार खाए।
३) गरम चीजे ज्यादा खाए।
गरम चीजे जैसे कि सौंठ, मैथी, अजवाइन, देसी घी, ये सब अपनी डाइट मे जरूर शामिल करे। क्यू की इस दौरान शरीर का ध्यान रखना बहोत जरूरी होता है। ये सारे इंग्रीडिएंट शरीर को हेल्थी रखेगे।
सौंठ और मैथी के लड्डू खाए। गोंद के लड्डू खाए जो देसी घी मे बने खाए जो शरीर को जरूरी शक्ति देगा जो बहुत जरूरी है।
४) ज्यादा पानी पिए।
ज्यादा पानी पीने से जो हमारे शरीर को जो अनावश्यक कचरा शरीर का निकलता है। जो शरीर को हाइड्रेट रखता है। डिहाइड्रेट नही होती हमारी बॉडी और शरीर को हेल्थी रखने के लिए बहुत अच्छा है। शरीर का वेट लॉस होता है। जो शरीर को एक शेप मे रखता है।
५) हल्की एक्सरसाइज करें।
अगर आपकी नॉर्मल डिलीवरी हुई है तोह आप की रिकवरी जल्दी हो जाती है। लेकिन अगर आपकी सी सेक्शन हुई है तोह आप को रिकवरी मे थोड़ा समय लगता है। आप जब महसूस करे की आप फिजिकली थोड़े स्ट्रॉन्ग हो गए हैं। आपकी बॉडी पहले की तरह हो रही है तोह आप धीरे धीरे थोड़ी एक्सरसाइज कर सकते है। जैसे कि आप रोजाना थोड़ा थोड़ा चले। हल्की पुल्की कसरत करें। जिसे आपका शरीर सुडौल रहेगा। एक्सरसाइज शुरू करने से पहले अपने डॉक्टर की सलाह जरूर लें।
6)नींद पूरी ले।
प्रेगनेंसी के बाद अगर आप सबसे ज्यादा कुछ मिस करने वाली है तो वो है आपकी नींद । जो आप पहले की तरह बेफिक्र हो कर नही सो सकती है। क्यू की शुरुआत के दौर मे वो जब तक उसका रूटीन सेट नही हो जाता तब तक आप अपने सोने का रूटीन अपने बच्चे के हिसाब से सेट कर ले। वो जब आराम करे तब आप भी कर ले। इसे आपको भी आराम मिल जायेगा और आप थकेगी नहीं। जिसे आप फ्रेश रहेगी आपके शरीर फ्रेश रहेगा तोह आप अपनी डाइट पे फोकस कर पाएगी या जो एक्सरसाइज कर रही है उसपे भी ध्यान लगा पाएगी।
७) जंक फ़ूड अवॉइड करे।
प्रेगनेंसी के बाद आप को जो भी डाइट होती है वो आपके बच्चे के हिसाब से होती है क्यू की अगर आप डाइट बराबर नही रखेगी तोह उसे कैसे पोषण मिलेगा। वो आपका दूध पी के हो पोषण हासिल करता है। अगर आप पेट भरने के लिए जंक फ़ूड खाते है तोह आपका मिल्क प्रोडक्शन नही होगा अच्छे से साथ ही साथ जो आप वजन कम करना चाहती है। उसमे मे भी दिक्कत आएगी।
इसलिए जितना हो सके उतना जंक फ़ूड ना खाए। हेल्थी खाना खाए आप और आपका बेबी हेल्थी एंड फिट रहेंगे।
८) स्ट्रेस कम ले।
प्रेगेंसी के बाद जब हम अपने आपको देखते है पूरी बॉडी पे स्ट्रेच मार्क्स, बढ़ा हुआ वजन, आखों के नीचे काला पन, और भी अजीब से तकलीफे जो पहले कभी नहीं हुए पर अब हमे हो रही है। तोह कुछ औरते इस बात का इतना स्ट्रेस लेती है की बीमार हो जाती है। तोह सबसे पहले आप ये समझिए की आपकी बॉडी एक हार्मोनल चेंज से गुजर रही है और धीरे धीरे वो पहले की तरह हो जायेगी ज्यादा स्ट्रेस लेने से कोई फायदा नही होने वाला। स्ट्रेस से आपकी तकलीफ सिर्फ बढ़ेगी और कुछ नही।
प्रेगेंसी के बाद वजन कम करना कोई दिक्कत या बहोत बड़ी बात नही है आप धीरे धीरे शुरुआत तोह कीजिए आप अपनी मंजिल तक पहुंच जाएगी। ऊपर बताए घर के उपचार आपको मनचाहा रिजल्ट दे सकते है। बस शर्त इतनी हे की आप गिव अप ना करे।
अगर आपको ये पोस्ट अच्छी लगी हो तोह लाइक, कमेंट और शेयर करना ना भूले।
#healthandbeauty#skincare#beauty#healthylifestyle#health#makeup#naturalbeauty#aayurved#healthyliving #teatenders #professionalgirl #glowingskin #beautyproducts #beautytips #fitness #healthcare #beautiful #smallbusiness #healthtips#gharelunushkhe
हैल्थ और ब्यूटी से रिलेटेड कोई भी जानकारी चाहिए तोह प्लीज कमेंट करे।
इस पोस्ट को लाइक एंड शेयर करना ना भूले।
फॉलो इंस्टाग्राम पे@ghar_ka_upachar
My youtube channel
https://youtube.com/channel/UCHLbMMsZyO8_bX-EWGErKQQ
My blog
http://gharkaupachar.blogspot.com/
Disclaimer:
यहां पे सारी जानकारी आपके ज्ञान के लिए हे अगर आप को कोई बीमारी है तो पहले अपने डॉक्टर से संपर्क करे ।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें