जब एक औरत मां बनती है तोह वो सिर्फ एक ही चीज चाहती है इस दुनिया मे अपने बच्चे की बेस्ट हैल्थ। आप ये चाहती है की मे इसे दुनिया की सबसे बेस्ट चीज़ दू क्यों की हर एक मां के लिए उसका बच्चा बेस्ट होता है। फिर चाहे उसकी डाइट हो, खिलोने, कपड़े, और शुरुआत के दौर मे सबसे अच्छा दूध।
मेडिकल रिसर्च के अनुसार नवजात शिशु को शुरुआत के कम से कम सिक्स मंथ सिर्फ और सिर्फ मां का दूध देना चाहिए। वो उसकी सेहत के लिए उसके विकास और सबसे जरूरी सारी बीमारियों से बचाने के लिए काफ़ी है।
जो बच्चे मां का दूध नहीं पीते और उन्हें फॉर्मूला मिल्क किसी मजबूरी मे पिलाना पड़ता है तब उस दौरान बच्चे को जरूरी पोषण तोह मिल जाते है पर उनकी इम्युनिटी थोड़ी वीक हो जाती है जिसे उन्हें दस्त, सर्दी, खांसी और डायरिया ऐसी तकलीफ हो जाती है। इसलिए जितना हो सके उतना शुरुआत के दिनो मे बच्चे को मां का ही दूध दे।
अभी कुछ दिनों पहले करीना कपूर ने बुक लॉन्च की अपनी प्रेगनेंसी के एक्सपीरियंस के बारे मे जिस मे उन्होंने एक बहोत ही महत्वपूर्ण मुद्दे पे पर्दा उठाया वो है उनके दूसरे बच्चे के जन्म के बाद वो बच्चे के लिए पर्याप्त मात्रा मे मिल्क प्रोड्यूस नही कर पा रही थी।
ये समस्या बहोत ही आम है नई मां के लिए कुछ औरतों मे दूध बच्चो की मात्रा मे जितना चाहिए उतना हो जाता है। लेकिन कुछ महिलाओं के लिए ये चीज़ थोड़ी स्ट्रगल वाली हो जाती है।
अगर आप प्रयाप्त मात्रा मे ब्रेस्ट मिल्क नही प्रोड्यूस कर पाएगी तो उस छोटी सी जान का पेट कैसे भरेगा जो पूरी तरह से आप पे डिपेंडेंट है अपनी भूख के लिए???
तोह ज्यादा टेंशन मत लीजिए हमारे घर के कुछ उपचार है जिसका आप रोजाना सेवन कर के ब्रेस्ट मिल्क को बढ़ा सकती है और अपने बच्चे के लिए जरूरी ब्रेस्ट मिल्क प्रोड्यूस कर पाएगी।
१) मैथी
मैथी मे बहोत सारे आयुर्वेदिक गुण है जो शरीर को स्वस्थ रखता है। इसके दाने भले ही छोटे छोटे है पर इसके फायदे बहुत सारे है। मैथी मे एंटीऑक्सीडेंट, मधुपेह विरोधी गुण है जो शरीर के लिए बहुत अच्छा है।
ब्रेस्ट मिल्क बढ़ाने के लिए मैथी एक अच्छा स्त्रोत है महिलाओं के लिए। मैथी गेलेक्टोगॉग्स का एक अच्छा स्त्रोत है। जो ब्रेस्ट मिल्क बढ़ाने मे मदद करता है।
आप रात को एक चमच मैथी को आधा ग्लास पानी मे भीगा दे और सुबह इस पानी को उबाल कर थोड़ा ठंडा होने के बाद पी ले।
ब्रेस्ट मिल्क तो बढ़ेगा ही साथ ही साथ ये आपके और आपके बच्चे के स्वास्थ के लिए बहुत फ़ायदे कारक है।
२)गाजर
गाजर प्रेगनेंट और डिलीवरी के बाद वाली औरतो के लिए बहुत फ़ायदे कारक है।गाजर ब्रेस्ट मिल्क बढ़ाने का एक अच्छा स्त्रोत है आप इसे अपनी डाइट मे शामिल करे। आप इसकी सब्जी या फिर सलाद के रूप मे भी खा सकती हैं।
३) पपीता
पपीता मे बहुत सारे पोष्टिक पदार्थ होते है जो शरीर के लिए बहोत लाभकारी है। आप को जान के हैरानी होगी कि अगर आपको ब्रेस्ट मिल्क प्रोड्यूस करने मे तकलीफ हो तोह आप रोजाना पपीता खाए या फिर कच्चे पपीते की सब्जी खाए। ब्रेस्ट मिल्क बढ़ाने मे मदद मिलेगी।
४) ओटमील
ओटमील सेहत के लिए बहोत फायदेकारक है। इसमें उच्च मात्रा मे फाइबर होते हैं। जो ब्रेस्ट मिल्क को बढ़ाने मे मदद करते है। इसे बनाना भी आसान है। ओटमील मे एनर्जी भी काफ़ी होती है। आप रोज़ सुबह नाश्ते मे या किसी भी तरीके से एक बार अपनी डाइट मे शामिल करे। ब्रेस्ट मिल्क बढ़ाने मे मदद मिलेगी।
५)लहसुन
ब्रेस्ट मिल्क बढ़ाने के लिए लहसुन भी एक अच्छा स्त्रोत है। लहसुन मे बहोत सारे पदार्थ ऐसे हे जो आपका मिल्क बढ़ा सकते है। लहसुन का जितना हो सके उतना सेवन करे। लहसुन को सब्जी मे या उसे भून कर आप इसे कैसे भी खा सकती है।
६) पालक
पालक मे आयरन भरपूर मात्रा मे होता है। पालक मे आपको फॉलिक एसिड और कैल्शियम भी अच्छी मात्रा मे होता है अगर आप इसका सेवन रोज करते है तोह आपका ब्रेस्ट मिल्क भी बढ़ेगा। साथ ही साथ पालक मे इतने सारे पोष्टिक पदार्थ होते है जो मां और उसके बच्चे दोनो के लिए फयादेकारक होते है।
आप पालक का सेवन किसी भी तरीके से कर सकती है। उसका ज्यूस बना के पिए या फिर सब्जी बना के खाए। आप इसे अपने सलाद मे भी शामिल कर सकती है।
७) सौंफ
सौंफ ब्रेस्ट मिल्क बढ़ाने में सहायक है। ये खाना पचाने मे भी सहायक है। जो मां और बच्चे दोनो के लिए अच्छा है। आप किसी भी तरीके से इसे खा सकती है। जैसे आप खाने मे इसको डाल के खा ले। या फिर पानी मे भीगा कर रख दे। फिर पानी पीले। या फिर खाने के बाद खा ले। मुंह से गंदी गंद भी नही आयेगी साथ ही ब्रेस्ट मिल्क भी बढ़ेगा।
८) तुलसी
तुलसी के पते एंटीऑक्सडेंटसे भरपूर होते है। अगर आप रोज इसका सेवन करेगी तो आपको ये बहोत सारी बीमारियों से बचाएगा। आपकी और आपके बच्चे की इम्यूनिटी बूस्ट करेगा। साथ ही साथ ब्रेस्ट मिल्क बढ़ाने मे मदद करेगा।
९) सकरकंद
सकरकंद बहुत टेस्टी और हेल्थी होते है।सकरकद पोटेशियम से भरपूर होते हैं। इसके अलावा इसमें कार्बोहाइड्रेट, विटामिन बी कॉम्प्लेक्स, और विटामिन सी भी होता है जो ब्रेस्ट मिल्क बढ़ाने मे मदद करता है। आप सकरकंद सेक कर या फिर उबाल कर खा सकते है। आप इसे सलाद की तरह भी खा सकते है।
१०)शतावरी
जिन महिलाओं मे दूध ना आना या यू कहे कम आने जैसी समस्या होती है डिलीवरी के बाद उन औरतों को शतावरी का चूर्ण ग्रहण करने से फायदा होगा।
शतावरी के चूर्ण को लगभग ५ग्राम और गाय के दूध के साथ रोजाना लेने से फायदा होगा।
इसके अलावा आप अपनी डाइट मे तोफू,काजू, बादाम, पिस्ता, अखरोट, और दूध को सामिल करे ये सब भी ब्रेस्ट मिल्क बढ़ाने का अच्छा स्रोत है।
अगर आपको ये पोस्ट अच्छी लगी हो तोह लाइक, कमेंट और शेयर करना ना भूले।
#healthandbeauty#skincare#beauty#healthylifestyle#health#makeup#naturalbeauty#aayurved#healthyliving #teatenders #professionalgirl #glowingskin #beautyproducts #beautytips #fitness #healthcare #beautiful #smallbusiness #healthtips#gharelunushkhe
हैल्थ और ब्यूटी से रिलेटेड कोई भी जानकारी चाहिए तोह प्लीज कमेंट करे।
इस पोस्ट को लाइक एंड शेयर करना ना भूले।
फॉलो इंस्टाग्राम पे@ghar_ka_upachar
My youtube channel
https://youtube.com/channel/UCHLbMMsZyO8_bX-EWGErKQQ
My blog
http://gharkaupachar.blogspot.com/
Disclaimer:
यहां पे सारी जानकारी आपके ज्ञान के लिए हे अगर आप को कोई बीमारी है तो पहले अपने डॉक्टर से संपर्क करे ।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें